



जालंधर.9 फरवरी (विष्णु) विधायक रमन अरोड़ा ने पिंड बडिंग के हॉकी स्टेडियम में ” आप की सरकार आप दे द्वार ” बैठक ” में लोगों की समस्याएं सुनी।बैठक में नगर निगम, बिजली, माल विभाग, फूड सप्लाई, सुविधा केंद्र, पेंशन विभाग व पुलिस के अधिकार भी उपस्थित रहे।इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि ‘ आप दी सरकार आप दे दुआर ’ के अंतर्गत पूरे प्रदेश में रोजाना अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सकें और उनकी शिकायतों का निपटारा हो सके। 

मुहैया करवाई जाए और उनकी शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जा सके।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जालंधर की पूरी टीम इन कैंपों को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।उन्होंने कहा कि सेंट्रल हलके में कैंपों का क्रम इसी तरह जारी रहेगा और अलग-अलग वार्डों में कैंप लगा कर लोगों की समस्याओं का निपटारा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सैंट्रल विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं में निरंतर विस्तार हो रहा है, लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर सही करना मेरी प्राथमिकता है। ![]()






