


जालंधर। ऑल इंडिया सलमानी वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नासिर सलमानी ने संगठन का विस्तार करते हुए बेगोवाल निवासी परवेज सलमानी को दोआबा अध्यक्ष नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर चेयरमैन पद की जिम्मेदारी संभालने पर सलमान सलमानी का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन अय्यूब सलमानी, महासचिव इमरान महताब सलमानी, हानी नसीम सलमानी, सचिव मुजम्मिल सलमानी, प्रभारी गैयूर सलमानी, अध्यक्ष वाजिद सलमानी, जाकिर सलमानी, साजिद सलमानी, परवेज सलमानी तथा हसीन सलमानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त दोआबा अध्यक्ष परवेज सलमानी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह समाज को एकजुट करने तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
![]()
