न्यू लक्ष्मीपुरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली प्रभात फेरी, संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु कार्तिक मास की एकादशी पर श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल ने किया हरिनाम संकीर्तन, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

जालंधर: श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से कार्तिक मास की पावन बेला में एकादशी के शुभ अवसर पर न्यू लक्ष्मीपुरा में प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुदेव भगवान का स्मरण करते हुए निकली इस प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया।
प्रभात फेरी का शुभारंभ सनी दुआ, आदर्व शर्मा, गोबिंद शर्मा, विशाल ढल्ल और दीपक शर्मा ने मंगलाचरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना एवं पंचतत्व वंदना के साथ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए प्रभु नाम का गुणगान किया।
राजन शर्मा ने “राधे-राधे गोबिंद, गोबिंद राधे” और अश्विनी सेठी ने “जय-जय राधा रमण, हरि बोल” का संकीर्तन किया। वहीं, विशाल ढल्ल ने “नटखट बंसी वाले, गोकुल के राजा, मेरी अंखियां तरस गईं, अब तो आजा” जैसे भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
संकीर्तन के दौरान गुरुदेव भगवान का स्मरण करने के साथ वृंदा देवी की लीलाओं का भी वर्णन किया गया। ठाकुर जी की पालकी की सेवा वासु नागपाल और समीर जी ने निभाई। प्रभात फेरी रतनलाल सिंगला के निवास स्थान से आरंभ हुई और नगर की परिक्रमा करने के बाद वहीं पहुंचकर संपन्न हुई। अंत में हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया।
इस अवसर पर सनी दुआ ने कहा कि प्रभात फेरी का उद्देश्य गुरुदेव भगवान का स्मरण करते हुए जन-जन तक हरिनाम संकीर्तन का संदेश पहुंचाना है। वहीं, आकाश मल्होत्रा ने कहा कि “निताई गौरांग, निताई गौरांग” के संकीर्तन से श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे और पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
प्रभात फेरी में बॉबी मेहता, दीपक चोपड़ा, आदित्य मग्गो, विपुल सिसोदिया, विक्की, संजय कालिया, आकाश मल्होत्रा, जगन्नाथ प्रभु, निताई दास, गोबिंद शर्मा, आदर्व शर्मा, अविनाश सिंगला, रमेश सिंगला, डॉ. अभिनव सिंगला, गगनदीप सिंगला, प्रदीप चोपड़ा, अमीराह सिंगला, माधवी सिंगला, रामकली सिंगला, रोजी सिंगला, प्रेम रानी, अनामी चोपड़ा, हेमा, शैली और अद्विका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने प्रभु नाम का स्मरण करते हुए श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी में भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *