


जालंधर (विष्णु): आम आदमी पार्टी की ओर से संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए डॉ. बी.डी. शर्मा को सनातन सेवा समिति, जालंधर अर्बन का डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार और जनसेवा के कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
डॉ. बी.डी. शर्मा लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलने के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को नए सिरे से आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. बी.डी. शर्मा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और एकता को मजबूत करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।
डॉ. बी.डी. शर्मा की नियुक्ति पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।
![]()
