राहगीरों को पुलिस की वर्दी में लूटने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार, 8 मोबाइल, 3 बाइक बरामद -दो महीने पहले बनाया था गैंग, पुलिस वर्दी का डर दिखा लोगों के बनाते थे लूट का शिकार

जालंधर 17 फरवरी (विष्णु):- थाना नई बारादरी की पुलिस ने एक नकली पुलिस गैंग पकड़ा है। यह गैंग रात में बाइक पर निकलता था और रास्ते में अकेले राहगीर को किसी न किसी बहाने से डरा धमकाकर लूटकर फरार हो जाते थे। इनसे 8 लूटे गए मोबाइल फोन, 3 बाइक और दातर बरामद किया गया है। इनके नाम कर्णवीर सिंह करन, सरबजीत सिंह शेंटी, अमनपाल सिंह रिंकू और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्न सभी कोट बाबा दीप सिंह नगर के हैं।
कर्ण व अमनपाल थानेदार के जूते व पगड़ी बांधकर ऊपर से जैकेट पहन लेते थे और सरबजीत सादे कपड़े में होता था। आरोपी पहले घूम फिर के चश्मे बेचते थे, लेकिन नशा करने लगे। नशे के लिए पैसे नहीं थे तो 2 महीने पहले गैंग बना लिया था। आरोपी मानते हैं कि उन्हें याद ही नहीं कि 2 महीने में वह कितने वारदात कर चुके हैं। पूछताछ में आरोपी मानते हैं कि वह दो महीने से वारदात कर रहे थे। एक बाइक भी लूटी थी फिलहाल पुलिस इनके लिंक खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि इनसे और बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ये नशा किससे लेते थे और क्या कहीं आगे भी बेचते थे। पुलिस नशे के मामले में भी कार्रवाई कर रही है।
——
लूट का तरीका… विवाद होने पर आ जाता था मनप्रीत
कर्ण व अमनपाल थानेदार बनकर निकलते थे। उनके साथ सादे पकड़े में सरबजीत होता था। खासकर पैदल को ज्यादातर टारगेट करते थे और कहते थे कि तुम चोर या लुटेरे हो। इतने दबके मारते थे कि राहगीर इन्हें असली पुलिस समझ लेता था। हवालात में बंद करने की धमकी देते थे। डरे हुए राहगीर से जेब से पैसे व मोबाइल निकाल कर दौड़ा देते थे कि दोबारा नजर आए तो जेल की रोटी खानी पड़ेगी। कभी कभार पंगा हो जाएं तो पीछे से मनप्रीत आ जाता था। वह बीच बचाव करता था। वह पीड़ित से कहता था कि पुलिस की ड्यूटी कितनी सख्त है। इतनी ठंडी में भी इन्हें बाइक पर गश्त करनी पड़ती है, ताकि चोर व लुटेरे सड़क पर न दिखाई दे। वह पीड़ित को समझाता आप चंगे बंदे हो, पूछताछ कर ली तो गुस्सा मत करो।
——
ऐसे पकड़ में आए नकली पुलिस बने लुटेरे
13 जनवरी की रात करीब पौने एक बजे गुरदासपुर का राज कुमार शर्मा और उसका दोस्त मनप्रीत दिल्ली से ट्रेन से सिटी रेलवे स्टेशन आए थे। वह बस अड्डा के लिए पैदल निकले थे। लाडोवाली रोड पर जब वह पैदल आ रहे थे तभी एक बाइक पर तीन युवक आए थे। दो ने खाकी पगड़ी बांधी हुई थी और थानेदार के जूते पहने थे। इतनी रात में दोनों से घूमने के कारण पूछा। इसके बार उन्हें डरा धमकाकर 9660 और आईफोन छीन कर भाग गए। थाना नई बारादरी के एसएचओ रविंदर कुमार की टीम ने क्राइम सीन के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो आरोपी नजर आ गए। उनकी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस इनकी तलाश में एरिया में चौकस थी कि फिर से वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी आए, लेकिन इस बार असली पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *