सैर पर निकली महिला को बातों में उलझाया, कानों की बालियां झपटकर फरार हुए दो बदमाश

जालंधर, 7 सितंबर। लसूड़ी मोहल्ला क्षेत्र में सैर के लिए जा रही एक महिला के कानों की बालियां झपटने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एसीपी वेस्ट जालंधर आतिश भाटिया, PPS ने जानकारी देते हुए बताया कि लसूड़ी मोहल्ला क्षेत्र से संबंधित एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। पुलिस को आज 7 सितंबर को सूचना मिली कि एक महिला सैर के लिए जा रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने उससे बातचीत करने के बहाने उसके कानों की बालियां झपट लीं और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *