


जालंधर (विष्णु): सांझी वेलफेयर सोसायटी की ओर से नारायण चौक, न्यू कालीगिधर एवेन्यू, 66 फुट रोड पर दशहरा पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। सोसायटी के सदस्यों ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं और आपसी भाईचारे, प्रेम व सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सोसायटी के चेयरमैन रघवीर सिंह पवार, प्रधान राजेश शर्मा और कैशियर वरेश खन्ना सहित हरीश अरोड़ा, सोनू कश्यप, सत्य नारायण, राजू, डॉ. आशीष जटियाली, शिवालिक सूरी, सिमरनजीत सिंह, सुरिंदर, सरबजीत सिंह, दर्शन सिंह कुबेर और दविंदर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सोसायटी के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक दशहरा पर्व मनाते हुए आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। आयोजन ने क्षेत्र में उत्सव और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बनाया।
![]()
