विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा ने नगर निगम अधिकारियों को साथ लेकर सरस्वती विहार कॉलोनी के लोगों से की मीटिंग

जालंधर 20 जनवरी (विष्णु)विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा ने नगर निगम अधिकारियों को साथ लेकर सरस्वती विहार कॉलोनी के लोगों से मीटिंग की।मीटिंग में सरस्वती विहार कॉलोनी के लोगों ने विधायक रमन अरोड़ा ने बेटे राजन अरोड़ा को कॉलोनी में सिवरज की समस्या, स्ट्रीट लाइट की समस्या, पार्क की डेवलपमेंट, सिवरज के
 टूटे ढक्कन इत्यादि समस्याओं से अवगत करवाया।इस मौके पर अमिजोत सिंह (एसडीओ), राजेश बत्रा (एसडीओ), यशपाल (जे ई), बलजिंदर सिंह (सुपरवाइजर) आप वॉलिंटियर निखिल अरोड़ा, आतिश अरोड़ा विशेष तौर पर मौजूद रहे।इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा ने अपने संबोधित में कहां पिछली सरकारों ने इन कालोनियों की और सही तरह ध्यान नहीं दिया। पर आम आदमी पार्टी की सरकार ने इसका पहल के आधार पर काम करवा रही है।विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। जो कार्य पिछले कई वर्षों से नहीं हुए उन्हें विधायक रमन अरोड़ा तेजी से करवा रहे है।राजन अरोड़ा ने कहा कि सेंट्रल हलके के धीरे-धीरे सभी विकास कार्य पूरे किए जा रहे है।उन्होने कहा कि सेंट्रल हलके में लगातार सभी वार्ड की समस्याओं का पहल के आधार पर हल करवाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सभी गलियां व सड़को को पक्का करवाया जाएगा।विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा ने कहा कि सैंट्रल हलके में कोई भी गली और सड़क को कच्ची और खराब नहीं रहने दिया जाएगा।इस मौके पर आनंद चोपड़ा, राजेश अग्रवाल, राकेश अरोड़ा, डॉ सुभाष शर्मा, एडवो. बेलतेज सिंह ढिल्लों, अनिल कुमार गुप्ता, महाराज कृष्ण, आलोक ढल्ल, आर एस सलारिय, के एस सैनी, विजय कौरा, पंकज गुप्ता, सुरिंदर नागपाल, राजबीर सिंह, सुदर्श गुप्ता, यू के राजदं, वाई एस पृथि इत्यादि कालोनी की निवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *