


जालंधर (विष्णु): श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से कार्तिक मास की पावन बेला में मंगलमय प्रभातफेरी का आयोजन विक्रमपुरा स्थित समीर कक्कड़ भवन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। प्रभातफेरी के दौरान हरिनाम संकीर्तन की मधुर धुनों और राधे-राधे के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में शामिल होकर प्रभु भक्ति का आनंद लिया।
संकीर्तन का शुभारंभ पुनीत ठाकुर, अश्विनी सेठी, राजू कश्यप, दीपक शर्मा, बॉबी मेहता, लक्की, सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा एवं हर्ष शर्मा ने मंगलाचरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना तथा पंचतत्व वंदना के साथ किया।
इस अवसर पर तापस प्रभु ने वृंदावन ब्रज मंडल में चल रही चौरासी कोस परिक्रमा का स्मरण करते हुए राधा कुंड और श्याम कुंड की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कार्तिक मास की महिमा बताते हुए श्रद्धालुओं को ठाकुर जी के दिव्य धाम वृंदावन की यात्रा करने के लिए भी प्रेरित किया।

तापस प्रभु ने ‘निताई गौरांग, निताई गौरांग’ के जोरदार संकीर्तन से वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। चारों ओर हरि बोल-हरि बोल की गूंज सुनाई देने लगी और श्रद्धालु संकीर्तन की धुन पर झूमते नजर आए।
इसके उपरांत यांकिल कोहली ने ‘कृपा करो हम पर श्याम सुंदर, हे भक्त वत्सल कहाने वाले’ तथा ‘जय जय राधा रमण, हरि बोल’ के संकीर्तन से भक्तों को भावविभोर किया। वहीं गोबिंद शर्मा ने ‘राधे-राधे’ की मंगलमय ध्वनि से पूरे क्षेत्र को कृष्ण भक्ति के रंग में रंग दिया। आदित्य मग्गो ने ‘नाम मेरी राधा रानी का, जिस-जिस ने गाया है, मेरे बंसी वाले ने उसे अपना बनाया है’ के संकीर्तन के साथ हरे कृष्ण महामंत्र का उच्चारण करवाया। हरि बोल के जयघोष के बीच संकीर्तन को विश्राम दिया गया।
प्रभातफेरी समीर कक्कड़ भवन से आरंभ होकर योगेश्वर शर्मा, सतीश गुप्ता, श्याम सुंदर सिंगला, करण तिवाड़ी, जयदीप, वरुण आर्य, वरुण चड्ढा, मनोज शर्मा, मां छिन्नमस्तिका चिंतपूर्णी मंदिर विक्रमपुरा तथा दीपक चोपड़ा के निवास स्थानों से होती हुई पुनः समीर कक्कड़ के निवास स्थान पर संपन्न हुई। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया।
इस दौरान मां छिन्नमस्तिका चिंतपूर्णी मंदिर में विशेष संकीर्तन का आयोजन हुआ, जहां भक्तों ने मंदिर के पुजारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ मिलकर जोरदार हरिनाम संकीर्तन किया। संकीर्तन की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भगवान भोलेनाथ के समक्ष भी हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन किया गया।
प्रभातफेरी के दौरान ठाकुर जी की पालकी की सेवा समीर कक्कड़, साहिल कक्कड़ एवं राजिंदर कक्कड़ ने निभाई। इस अवसर पर पूनम कक्कड़ के परिवार का विशेष उल्लेख किया गया। बताया गया कि श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के प्रवक्ता आचार्य एवं नित्यलीला प्रविष्ट ॐ विष्णुपाद 108 त्रिदंडी स्वामी श्रीमद् भक्ति दायित गोस्वामी महाराज जी उनके निवास स्थान पर रहा करते थे। श्रद्धालुओं ने इसे कपूर परिवार पर परम गुरुदेव की विशेष कृपा बताया।
इस धार्मिक आयोजन में शुभम शर्मा, गोबिंद शर्मा, आदर्श शर्मा, विपुल सिसोदिया, निखिल मेहरा, सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, दीपक शर्मा, राकेश कश्यप, हसन सोनी, अर्जुन, मुकेश, हैप्पी, सुरिंदर, निताई, गौरांग, सागर, मयंक, राकेश मग्गो, विपन कुमार, राजू कश्यप, राज कुमार, साहिल, लक्की, पार्थ दास, अनीश, मुनीश शर्मा, लड्डू शर्मा, गीता कश्यप, मंदाकिनी, ज्योति कक्कड़, मीनू सेठी, सरोजनी, सावित्री, कविता, सेजल, सुजल, रजनी, राधिका, वाणी, ललिता शर्मा, उमा, डॉली सहित कपिला परिवार, शर्मा परिवार एवं गुप्ता परिवार के सदस्यों ने अपनी सेवाएं निभाईं।
इसके अतिरिक्त धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी अनेक हस्तियों ने भी प्रभातफेरी में शामिल होकर धर्म सेवा में सहयोग दिया। प्रभातफेरी के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भगवद् प्रसाद की व्यवस्था की गई।
![]()

