न्यू विजय नगर में गूंजा हरे कृष्ण महामंत्र, हरिनाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु,जय गोविंद, जय गोपाल के जयघोष से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र, पुष्पवर्षा से हुआ प्रभातफेरी का भव्य स्वागत

 

श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की तरफ़ से कार्तिक मास प्रभातफेरी का आयोजन न्यू विजय नगर दीपू कालरा जी के निवास स्थान पर हुआ संकीर्तन का शुभारंभ दीपक शर्मा, आदर्व शर्मा, विपुल सिसोदिया, निखिल मेहरा, बॉबी मेहता, राकेश मग्गो, गोबिंद शर्मा, सनी दुआ, राकेश मग्गो, ने मंगलाचरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना और पंचतत्व से आरंभ किया भक्तों की तरफ़ से हरे कृष्ण महामंत्र की मधुर ध्वनि का उच्चारण करते प्रभातफेरी न्यू विजय नगर, अशोक नगर, गुजराल नगर, अवतार नगर, हरि दर्शन मंदिर से होती हुई कालरा हाउस में हरिनाम संकीर्तन, और ठाकुर जी की आरती के साथ सम्पन्न हुई गोबिंद शर्मा ने जय जय गोपाला, गोपाला, मुरली मनोहर नंदलाला, का संकीर्तन करते हुए वातावरण को भक्ति का रूप धारण करवाया लक्की प्रभु ने जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ, के साथ साथ आदित्य मग्गो ने सवारिया आ जाओ, हरि आ जाओ, अश्वनी सेठी ने राधा, श्री राधा, श्री राधा, श्री राधा राधा का आनंद भरा संकीर्तन करते हुए सभी को खूब नृत्य करवाया अंत में विशाल ढल्ल ने हरि हराय नमः, कृष्ण यादवाय नमः, और हरे कृष्ण महामंत्र करते हुए संकीर्तन को विश्राम दिया हरि दर्शन मंदिर में पुजारी शास्त्री जी, प्रधान सेवक किशन लाल खंड वालों ने भक्तों का भव्य स्वागत पुष्पवर्षा के साथ किया पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना देख भक्तों का हृदय गदगद हो रहा था इस मंगलमय प्रभातफेरी में सहयोग करने वाले पुनीत ठाकुर, समीर कक्कड़, साहिल, लक्की, सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, शुभम शर्मा, दीपक शर्मा, राकेश मग्गो, हेमंत, आदित्य मग्गो, तरुण कालरा, शकुंतला कालरा, नीतू ढींगरा,पायल कालरा, वीणा कोहली, कृष्व कोहली, गीता कश्यप, डॉ सुनिधि, प्रियंका, नीलम मग्गो के साथ साथ और भी भक्त इस संकीर्तन का आनंद लेते हुए प्रभु भक्ति में लीन हो मस्ती में झूमते, नृत्य कर रहे थे

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *