


जालंधर, 31 अक्टूबर (विष्णु): पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनावी बिगुल बजाते हुए अपने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, संजीव अरोड़ा और कई मौजूदा विधायकों सहित अन्य नेताओं को टिकट दिया गया है।
पार्टी की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को जारी घोषणा के अनुसार उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
आम आदमी पार्टी के 40 उम्मीदवार
बटाला – अमनशेर सिंह (शैरी कलसी)
अजनाला – कुलदीप सिंह धालीवाल
अमृतसर दक्षिण – डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर
तरनतारन – हरमीत सिंह संधू
खेमकरण – सरवन सिंह धुन
नकोदर – इंदरजीत कौर मान
करतारपुर – बलकार सिंह
दसूहा – करमबीर सिंह घुम्मन
उड़मुड़ – जसवीर सिंह राजा गिल
होशियारपुर – ब्रह्म शंकर शर्मा जिम्पा
चब्बेवाल – इशांक कुमार चब्बेवाल
गढ़शंकर – जय कृष्ण सिंह रौड़ी
बलाचौर – संतोष कटारिया
रूपनगर – दिनेश चड्ढा
एस.ए.एस. नगर – कुलवंत सिंह
फतेहगढ़ साहिब – लखबीर सिंह राय
अमलोह – गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग
समराला – जगतार सिंह दयालपुरा
लुधियाना पूर्व – दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला
आत्म नगर – कुलवंत सिंह सिद्धू
लुधियाना सेंट्रल – अशोक पराशर पप्पी
लुधियाना पश्चिम – संजीव अरोड़ा
लुधियाना उत्तर – चौधरी मदन लाल बग्गा
पायल – मनविंदर सिंह ग्यासपुरा
निहाल सिंह वाला – मनजीत सिंह बिलासपुर
बाघापुराना – अमृतपाल सिंह सुखानंद
मोगा – डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा
धर्मकोट – देविंदर जीत सिंह लाडी ढोस
जलालाबाद – जगदीप कंबोज गोल्डी
फाजिल्का – नरिंदरपाल सिंह सवना
मुक्तसर – जगदीप सिंह काका बराड़
कोटकपूरा – कुलतार सिंह संधवां
जैतो – अमोलक सिंह
तलवंडी साबो – बलजिंदर कौर
सरदूलगढ़ – गुरप्रीत सिंह बनावाली
भदौड़ – लाभ सिंह उगोके
मेहल कलां – कुलवंत सिंह पंडोरी
अमरगढ़ – जसवंत सिंह गज्जन माजरा
धूरी – भगवंत मान
पटियाला – अजितपाल सिंह कोहली
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता की ओर से जारी इस सूची में पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पहली सूची जारी होने के साथ ही प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
![]()
