प्रदेश लीगल सेल सह-संयोजक बनने पर एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी से दिल्ली में की मुलाकात, पंजाब में भाजपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

जालंधर, पंजाब: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, पंजाब के प्रदेश लीगल सेल सह-संयोजक नियुक्त होने के अवसर पर एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसे वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने, युवा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और पंजाब में भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
अर्जुन त्रेहन ने कहा कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ मैदान में उतरेगा। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों को पंजाब के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। युवा शक्ति, संगठनात्मक एकजुटता और जनसेवा के माध्यम से पंजाब में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
अंत में एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद पंजाब में भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *