भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ के छोटे भाई ने धोखाधड़ी के लगाए आरोप, जान को बताया खतरा, फंड का किया घोटाला इस लिए अकाली दल से निकाला गया

जालंधर: भाजपा पार्टी से नेता व पूर्व विधायक रह चुके सरबजीत सिंह मक्कड़ पर उनके छोटे भाई भूपेंद्र सिंह मक्कड़ ने गंभीर आरोप लगे हैं, आरोप लगाते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरबजीत सिंह मक्कड़ ने धोखे से उनके पेट्रोल पंप पर कब्जा कर लिया हैं। इसके इलावा 3 दिन पहले उसे मारने के लिए उस पर हमला भी किया था। वह उसे मार कर उसकी सारी प्रॉपर्टी को अपने नाम करना चाहता है।
—–मुझे मार कर प्रॉपर्टी को अपने नाम करना चाहता है- भूपेंद्र सिंह
बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान भूपेंद्र सिंह मक्कड़ ने कहा कि उसका गुलशन एंड सन नामक एक पेट्रोल पंप है। पंप में पहले उसकी पिता के साथ पार्टनरशिप थी, लेकिन पिता की मृत्यु के बाद पेट्रोल पंप का पूर्णतौर पर मालिक वह खुद है।  सरबजीत सिंह ने धोखे से साइन करवा कर पेट्रोल पंप को अपने नाम कर लिया है। इस बात का उन्हें कुछ दिन पहले ही पता चला। जिसके बाद जब उन्होंने सरबजीत सिंह से बात करने की कोशिश की, तो आज पेट्रोल पंप पर सरबजीत सिंह ने उसे बिना बताए पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से उसकी पिस्तौल और जेब में से 50 हज़ार रूपए छीन लिए थे।
भूपेंद्र सिंह ने आगे कहा कि उसके दो बड़े भाई सरबजीत सिंह और देवेंद्र सिंह मिलकर उसकी सारी प्रॉपर्टी को हथियाना चाहते हैं। क्योंकि उसकी सिर्फ दो बेटियां हैं, कोई बेटा नहीं है। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहें हैं। जिस दौरान सरबजीत ने धोखे से साइन करवा कर पेट्रोल पंप को अपने नाम कर लिया।
—–अकाली दल में फंड का किया घोटाला, इसलिए पार्टी से निकाला
इस दौरान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरबजीत सिंह ने मुझे से तीन गाड़ियां ली है। जिनके पैसे भी अभी तक नहीं दिए हैं।इसके अलावा एक घर पर भी उसने कब्जा कर लिया है। आरोप लगाते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरबजीत सिंह ने बहुत सारे लोगों के साथ पैसों की धोखाधड़ी की है। अकाली दल में भी उन्होंने फंड का घोटाला किया था। जिस कारण उन्हें अकाली दल से निकाल दिया था। सरबजीत सिंह ने 3 दिन पहले भी उस पर हमला किया था। उसकी जान को सरबजीत सिंह से खतरा है। अगर उसको कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार सरबजीत सिंह मक्कड़ होंगे।
छोटा भाई दिमागी तो पर बीमार, लगा रहा गलत आरोप- सरबजीत मक्कड़
सरबजीत सिंह मक्कड़ ने इस बारे में कहा कि उनके छोटे भाई भूपेंद्र सिंह मक्कड़ दिमागी तौर पर ठीक नहीं है, इसलिए वह गलत आरोप लगा रहें हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *