विधायक रमन अरोड़ा ने सूर्या एनक्लेव पार्क में खेल के प्रतिगोगिता में बच्चों की हौसला अफजाई

जालंधर :-सूर्या एनक्लेव पार्क में रविवार को जालंधर फुलबॉल अकैडमी की और से आयोजन करवाया गया।आयोजन में सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने फुलबॉल आयोजन में विशेष तौर पर शिरकत कर बच्चों को खेलों के प्रति रुचि दिखा कर बच्चों की हौसला अफजाई की‌।इस दौरान खेल की शुरुआत विधायक रमन अरोड़ा ने रिबन काट कर खिलाडियों से परिचय करके की।विधायक रमन अरोड़ा के सभी कमेटी के सदस्यों को इस आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए खिलाडियों की हौसला अफजाई की और कहा कि फुटबॉल विश्व का सबसे प्रसिद्ध खेल है। यह बहुत ही रोमांचकारी और चुनौतीपूर्ण खेल है।उन्होंने कहा कि खेल ही है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रुप से स्वस्थ और अच्छा बनाता है। और कहा कि खेल बच्चों को शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं।उन्होंने कहा कि फुटबॉल विश्व के सबसे मनोरंजक खेलों में से एक है। यह विभिन्न देशों में युवाओं के द्वारा पूरी रुचि के साथ खेला जाता है। उन्होंने कहा कि खेल एक अच्छा शारीरिक व्यायाम है है यह बच्चों और युवाओं के साथ ही अन्य आयु वर्ग के लोगों के लिए भी विभिन्न लाभ प्रदान करता है।अंत में विधायक रमन अरोड़ा ने विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र के साथ विजेता चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर आप वॉलिंटियर प्रवीन पलवान, के के वर्मा, राहुल, सुखविंदर, रोहित, सोनू मान, बजिंदर, विवक, रसपाल सिंह, सन्नी कुमार, सबी सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *