



जालंधर 14 सितम्बर:- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की एनएसएस इकाई तथा इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में राष्ट्रीय हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने हिंदी दोहा-गायन, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन आदि विभिन्न गतिविधियों में बड़े उत्साह से भाग लिया। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस व इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की एनएसएस इकाई ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर इंटर कॉलेज हिंदी भाषा प्रतियोगिताओं – नारा लेखन, निबंध लेखन, भाषण, रचनात्मक लेखन आदि का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न कॉलेजों – चाचा सत्यपाल तुली मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, पठानकोट, डिप्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, ढिलवां व ओम प्रकाश मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन, दयालपुर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

![]()






