सीएम भगवंत मान से मिलकर विधायक रमन अरोड़ा ने पूछी कुशलक्षेम

जालंधर 08 अक्टूबर (विष्णु)मुख्यमंत्री भगवंत मान से विधायक रमन अरोड़ा ने उनके जालंधर स्थित आवास पर मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी व उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस दौरान जालंधर की राजनैतिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए समस्याओं समेत कई मुद्दों पर वार्ता हुई। विधायक रमन अरोड़ा ने माननीय मुख्यमंत्री को केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास संबधी कार्यो के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में विकास कार्य चल रहे हैं और अनेक कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं। वहीं अन्य अनेक प्रोजेक्ट के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से वह अपने निर्वाचन क्षेत्र को  विकास के मामलों में मॉडल बनाने में प्रयासरत हैं। पूरे क्षेत्र में बिना किसी राजनैतिक भेद-भाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकारी की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य भी बड़े स्तर पर किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार से आया हुआ पैसा पूरी ईमानदारी के साथ विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है।
विधायक अरोड़ा ने विकास कार्यों में मुख्यमंत्री द्वारा दिए जा रहे  सहयोग और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *