राधे राधे माधव, माधव राधे,राधे राधे माधव, माधव राधे, संकीर्तन से झूमे उजाला नगर निवासी, बस्ती शेख राधे राधे गोविंद राधे के नाम संकीर्तन से निकाली गई कार्तिक मास की शुभ मंगलमय प्रभातफेरी

श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से उजाला नगर बस्ती शेख हिमांशु खना के निवास स्थान से प्रभातफेरी का आयोजन किया गया संकीर्तन का शुभारंभ सनी दुआ, विपुल सिसोदिया, हर्ष शर्मा, नीरज कोहली, यंकिल कोहली ने मंगलाचरण गुरु वंदना वैष्णव वंदना से किया तापस प्रभु ने हरे कृष्ण महामंत्र  संकीर्तन करते हुए संकीर्तन को आगे बढ़ाया कुलदीप मेहता ने राधे-राधे गोविंद गोविंद राधे, संकीर्तन के साथ साथ कार्तिक मास की महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि इस मास में सुबह उठ कर तुलसी जी को जल और उसकी चार परिक्रमा, ठाकुर जी को दीपदान, और हरिनाम संकीर्तन, हरिकथा,सुनने का नियम हम सब को करना चाहिए अश्विनी सेठी ने जय जय राधे कृष्ण, राधे कृष्ण, राधे गोबिंद का संकीर्तन करते हुए सभी को नृत्य करने पर विवश कर दिया प्रभातफेरी का पुष्प वर्षों और श्री चैतन्य महाप्रभु जी आरती के साथ भक्तों ने बहुत ही श्रद्धा भाव से स्वागत किया, संकीर्तन के  इस अवसर पर कुलदीप मेहता,सनी दुआ ,यंकील कोहली, दीपक शर्मा, नीरज कोहली, आकाश मल्होत्रा, अमरजीत डोले, गौरव कोहली, राकेश मग्गो, मुनीश शर्मा, रजत भल्ला, हर्ष शर्मा, विपुल सिसोदिया, आदित्य मग्गो, गोबिंद शर्मा, तापस प्रभु,हिमांशु खना, जतिन शर्मा, हनी वर्मा,गागन अरोरा, ऋषि मेहरा, सौरभ, अश्विनी भगत रितु कोहली, पन्किल कोहली,अर्पिता,टुमपा सोनिया,निशा, नीलम खान, आशीमा शर्मा,कमलेश, अनीता, अदिति, शालू, द्वारिका शर्मा, गीता, सोनिया, नेहा के साथ साथ और भी भक्तजन मौजूद रहे

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *