“आज ब्रज में होली हो रसिया”महाप्रभु जी की पालकी सेवा हर्ष, राजू कश्यप, लड्डू शर्मा ने की

श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से गौर पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी का आयोजन पारस स्टेट कालोनी में हर्ष मिट्टू, पूजा मिट्टू के निवास स्थान पर किया गया संकीर्तन का शुभारंभ मंगलाचरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना, और पंचतत्व से किया गया संकीर्तन की सेवा आदर्व शर्मा, सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, हर्ष शर्मा ने की प्रभातफेरी में गौरव कोहली ने राधा, राधा, राधा, राधा, नाम की गंगा बहाते हुए सभी को आनंदित किया दीपक शर्मा ने आज बृज में होली हो रसिया, का संकीर्तन करते हुए भक्तों को नृत्य करने पर विवश किया आकाश मल्होत्रा ने महामंत्र करते हुए संकीर्तन को विश्राम दिया प्रभातफेरी का स्वागत पुरुष वर्षा से किया गया इस शुभ मंगलमय हरिनाम संकीर्तन में जगन्नाथ प्रभु, निताई प्रभु, प्रवेश प्रभु, राजू कश्यप, बॉबी मेहता, यानकील कोहली, दीपक शर्मा, गौरक्ष दुआ, मनी, शुभम, राहुल, सोनू,सीमा कोहली, शेफिल, मनीषा, सपना, एकता, के साथ साथ और भी भक्तजन इस संकीर्तन का आनंद लेते हुए प्रभु के नाम की मस्ती में झूम रहे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *