


जालंधर, 7 अक्टूबर (विष्णु):
शहनाई पैलेस रोड, दयाल नगर में कथित तौर पर बिना जरूरी मंजूरी के निर्माण कार्य पूरा होने का मामला सामने आया है। मौके की तस्वीर में J.P. Agencies के नाम से बनी व्यावसायिक इमारत दिखाई दे रही है।
स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि यदि निर्माण नियमों के विपरीत था तो इसे समय रहते क्यों नहीं रोका गया। निर्माण पूरा होने के बाद अब नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
तस्वीर में इमारत के निचले हिस्से में बड़े शटर और ऊपर व्यावसायिक बोर्ड नजर आ रहा है। यदि निर्माण के लिए नक्शा, सीएलयू अथवा अन्य जरूरी अनुमतियां नहीं ली गई हैं, तो नगर निगम द्वारा इसकी जांच कर कार्रवाई क्यों नहीं की गई—यह जांच का विषय है।
![]()
