अमृतसर में MAD संधू पर गोलियों की बौछार! रास्ते में रोककर अज्ञात युवकों ने मारी गोलियां, दो गोलियां लगने से मचा हड़कंप; अस्पताल ले जाते समय मौत की भी चर्चा

अमृतसर, 3 अक्टूबर (विष्णु): पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया पर सक्रिय चर्चित मेकअप आर्टिस्ट MAD संधू पर अज्ञात युवकों द्वारा कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उन्हें रास्ते में रोककर गोलियां मारीं, जिसमें दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घायल MAD संधू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा है कि अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई, हालांकि मौत की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
MAD संधू को मधुसूदन के नाम से भी जाना जाता बताया जा रहा है और वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उनका किसी व्यक्ति के साथ विवाद भी हुआ था। अब पुलिस इस पहलू समेत हमले के पीछे के संभावित कारणों की जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस द्वारा हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। आधिकारिक पुलिस और अस्पताल की पुष्टि के बाद ही मौत और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *