इनोसेंट हार्ट्स नूरपुर में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जालंधर: ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के अंतर्गत लड़कियों की 16 और लड़कों की 18 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में दुसांझ कलां की टीम ने पहला, रायपुर रसूलपुर ने दूसरा तथा कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल, जालंधर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में दुसांझ कलां प्रथम, कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल जालंधर द्वितीय तथा इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर तृतीय स्थान पर रहा। वहीं अंडर-21 वर्ग में सरकारी स्कूल, सुच्ची पिंड ने पहला तथा इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़कों के अंडर-14 वर्ग में सरकारी हाई स्कूल, नूसी ने प्रथम, कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल, जालंधर ने द्वितीय तथा एम.जी.एन. अर्बन एस्टेट ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में दुसांझ कलां ने पहला, सरकारी हाई स्कूल, नूसी ने दूसरा, जबकि कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल और एम.जी.एन. अर्बन एस्टेट ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़कों के अंडर-21 वर्ग में सरकारी हाई स्कूल, नूसी ने प्रथम, दुसांझ कलां ने द्वितीय तथा इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर और रायपुर रसूलपुर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में जिला हैंडबॉल कोच कुलविंदर सिंह, स. कमलदीप सिंह, श्री सोमनाथ, श्री रमन मेहरा, श्री संजीव कुमार शर्मा, स. गुरप्रीत सिंह तथा स. जसपाल सिंह ने विशेष योगदान दिया।
स्कूल मैनेजमेंट की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, कोचों तथा आयोजन को सफल बनाने वाली पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया। मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी खेलों के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *