इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नए स्टूडेंट-टीचर्स का स्वागत ओरिएंटेशन कार्यक्रम में कॉलेज के नियमों, पाठ्यक्रम और गतिविधियों से करवाया परिचित

जालंधर, 5 अक्टूबर (विष्णु): इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. सत्र 2026-2028 में नए दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के स्वागत एवं सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन एवं प्रार्थना समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नए स्टूडेंट-टीचर्स को कॉलेज की कार्यप्रणाली, नियमों, पाठ्यक्रम तथा विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अर्जिंदर सिंह ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें कॉलेज की गवर्निंग बॉडी और संस्थान के गौरवशाली इतिहास से अवगत करवाया। उन्होंने कॉलेज में संचालित विभिन्न सेल एवं कमेटियों के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही नए विद्यार्थियों का फैकल्टी सदस्यों से परिचय करवाते हुए बी.एड. ट्रेनिंग प्रोग्राम के स्टडी प्लान पर विस्तार से चर्चा की गई।
असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री तरुनज्योति कौर ने विद्यार्थियों को कॉलेज के नियमों एवं शिष्टाचार से अवगत करवाया। उन्होंने संस्थान को रैगिंग-फ्री, प्लास्टिक-फ्री, प्रदूषण-मुक्त, उत्पीड़न-मुक्त एवं कचरा-मुक्त बनाए रखने में विद्यार्थियों की भूमिका पर जोर दिया।
नए स्टूडेंट-टीचर्स को को-करिकुलर गतिविधियों, रेड रिबन क्लब और एनएसएस की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) के नियमों एवं रेगुलेशन तथा दो वर्षीय बी.एड. प्रोग्राम के सिलेबस की जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी नए स्टूडेंट-टीचर्स ने अपना परिचय दिया। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कॉलेजेज) श्रीमती आराधना बौरी और सभी फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी लगन, अनुशासन और निष्ठा के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *