भाजपा में अर्जुन त्रेहन की सम्मानपूर्वक घर वापसी पर, जालंधर कैंट के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ‘मिशन पंजाब 2027’ के लिए संगठन को मजबूत करने और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प

जालंधर 18 अक्टूबर (विष्णु): भारतीय जनता पार्टी में सम्मानपूर्वक घर वापसी के बाद युवा भाजपा नेता एवं अधिवक्ता अर्जुन त्रेहन का जालंधर कैंट के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गढ़ा रोड स्थित कनक ज्वैलर्स में गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनसेवा के संकल्प की सराहना की।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सचिव सरदार अमरजीत सिंह अमरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बलराज बदन को सर्कल प्रेसिडेंट नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुनील भारद्वाज, रतन ताग, अनिल ठाकुर, शशि भगत, हमेश भगत, पवन कुमार, सुरिंदर भगत, अनिल शर्मा और गोवर्धन रजक सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस मौके पर एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने कनक ज्वैलर्स के मालिक सुनील भारद्वाज, सरदार अमरजीत सिंह अमरी, बलराज बदन और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ओर से मिला स्नेह, सम्मान और अपनापन उनके लिए प्रेरणादायक है। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता विचारधारा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना से जुड़ी हुई है।
अर्जुन त्रेहन ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के बीच रहकर जनहित के मुद्दों को उठाना, युवाओं की भागीदारी बढ़ाना और पंजाब के विकास से जुड़े विषयों पर सक्रियता से काम करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का विश्वास और सहयोग उन्हें सामाजिक एवं सार्वजनिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने ‘मिशन पंजाब 2027’ का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान दिया जाएगा। पंजाब के उज्ज्वल भविष्य, युवाओं के लिए बेहतर अवसरों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर कार्य करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकजुटता, आपसी सहयोग और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *