नशे के मुद्दे पर शीतल अंगुराल का सरकार के खिलाफ मोर्चा, फेसबुक लाइव होकर पुतले फूंकने का ऐलान जान को खतरा और बार-बार धमकियां मिलने का दावा; कल जालंधर वेस्ट में होगा रोष प्रदर्शन

जालंधर (विष्णु): जालंधर वेस्ट में नशे के मुद्दे को लेकर भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। उन्होंने फेसबुक पर लाइव होकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और जालंधर वेस्ट के मंत्री के पुतले फूंककर रोष प्रदर्शन करने की घोषणा की।
शीतल अंगुराल के ऐलान के मुताबिक, कल शाम 5 बजे बाबू जगजीवन राम चौक में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए बार-बार जान से मारने की धमकियां मिलने का दावा भी किया है।
प्रदर्शन के जरिए नशे के मुद्दे पर सरकार को घेरने के साथ युवाओं के लिए रोजगार की मांग उठाई जाएगी। आयोजकों ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करते हुए नारा दिया है— “नशा नहीं, रोजगार चाहिए; नशा मुक्त हो जालंधर वेस्ट अपना।”
शीतल अंगुराल के इस ऐलान से जालंधर वेस्ट में नशे के मुद्दे पर सियासी सरगर्मी बढ़ने की संभावना है। धमकियां मिलने के उनके दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *