जालंधर कैंट पेरीफेरी रोड को लेकर 14 अक्टूबर को डीसी को सौंपा जाएगा मांगपत्र 12 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित सड़क को लेकर कॉलोनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

जालंधर, (विष्णु): जालंधर कैंट पेरीफेरी रोड को लेकर बुधवार, 14 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे कॉलोनियों के प्रतिनिधियों की ओर से डिप्टी कमिश्नर को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा जाएगा। इस दौरान प्रस्तावित सड़क के साथ लगती कॉलोनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस संबंध में काउंसलर बलराज ठाकुर ने जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित जालंधर कैंट पेरीफेरी रोड करीब 12 किलोमीटर लंबी होगी। यह सड़क अटवाल हाउस से शुरू होकर जसवंत नगर, गढ़ा, सुਭाना, धीणा, संसारपुर, अलादीनपुर, खुसरोपुर, सोफी पिंड, नंगल करार खां, दीप नगर और वड़िंग से होते हुए जी.टी. रोड से जुड़ने की प्रस्तावित योजना है।
इस सड़क को लेकर संबंधित कॉलोनियों के प्रतिनिधि एकजुट होकर डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान प्रस्तावित सड़क से जुड़े विभिन्न इलाकों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *