नायब सिंह सैनी ने जालंधर में उद्योगपतियों से की मुलाकात, बोले— पंजाब में भी डबल इंजन सरकार को दें मौका पविंदर बहल के निवास पर मुख्यमंत्री का स्वागत, औद्योगिक विकास और कारोबार को लेकर हुई चर्चा

जालंधर (विष्णु): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को जालंधर में श्री देवी तालाब मंदिर के कैशियर पविंदर बहल के निवास स्थान पर पहुंचे। यहां बहल परिवार और उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पंजाब में औद्योगिक विकास, व्यापारिक गतिविधियों और दोनों राज्यों के आपसी संबंधों पर चर्चा हुई।
उद्योगपतियों से बातचीत करते हुए नायब सिंह सैनी ने पंजाब में भी डबल इंजन सरकार को मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरियाणा पंजाब का छोटा भाई है और उद्योगपति एक बार छोटे भाई की बात मानकर पंजाब में भी ऐसी सरकार को अवसर दें, ताकि राज्य में उद्योग और कारोबार को गति मिल सके। उन्होंने हरियाणा में औद्योगिक प्रगति का उल्लेख करते हुए पंजाब में भी विकास की संभावनाओं पर जोर दिया।
बहल परिवार ने चुनरी और स्मृति चिह्न भेंट किया
मुख्यमंत्री के आगमन पर जनक रानी बहल, पविंदर बहल, विपन बहल, पूनम बहल, पूजा बहल, तजिंदर सिंह सग्गू, नीतिका (निशु) और मन्नत ने उन्हें मां की चुनरी तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री देवी तालाब मंदिर के प्रधान शीतल विज, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी, जगमीत सिंह बराड़ और सरबजीत सिंह मक्कड़ सहित भाजपा के कई नेता, उद्योगपति और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शहर के राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब में उद्योगों के विस्तार और कारोबार को बढ़ावा देने से जुड़े विषय चर्चा में रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *