डेरा सचखंड बल्लां से गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ : एडवोकेट अर्जुन त्रेहन

जालंधर, 19 नवंबर 2026।श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ आज जालंधर स्थित ऐतिहासिक डेरा सचखंड बल्लां से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी द्वारा किया गया। इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होकर गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश लीगल सेल सह-संयोजक एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाएं केवल एक समाज या वर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संपूर्ण मानवता को समानता, सामाजिक न्याय, भाईचारे और आपसी सद्भाव का मार्ग दिखाती हैं। उनकी विचारधारा आज भी एक सशक्त, समरस और विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा देती है।
एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी की विरासत और विचारधारा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित गुरु महाराज जी के जन्मस्थान का विकास, मध्य प्रदेश में भव्य स्मारक की पहल, आदमपुर हवाई अड्डे का नामकरण तथा विशेष रेल सेवाओं जैसी पहलें गुरु महाराज जी के प्रति सम्मान और श्रद्धा को दर्शाती हैं।
उन्होंने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां की पवित्र धरती से शुरू हुई यह यात्रा पंजाब सहित सात राज्यों से गुजरते हुए 3 दिसंबर को वाराणसी में संपन्न होगी। यह यात्रा गुरु रविदास महाराज जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
मिशन पंजाब 2027 पर बोलते हुए एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जन-जन तक पहुंच बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुरु महाराज जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा को मजबूत जनसमर्थन दिलाने और प्रदेश में सुशासन, विकास एवं सामाजिक सद्भाव की स्थापना के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से जुटेंगे।
उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘समरसता संकल्प यात्रा’ केवल एक राजनीतिक या संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, मानवता और सर्वसांझीवालता के महान विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प है।
एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने कहा कि हमारा संकल्प है — राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा। गुरु रविदास महाराज जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समरस, सशक्त और विकसित पंजाब के निर्माण के लिए हम निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर एडवोकेट अर्जुन त्रेहन अपने साथियों एवं समर्थकों के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे और ‘समरसता संकल्प यात्रा’ एवं रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक एकता, समानता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *