


जालंधर कैंट: जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आज पार्टी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। पार्टी उम्मीदवार दीपक बाली के माता-पिता श्रीमती सरला देवी एवं श्री धर्मपाल बाली ने विधिवत रूप से कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यालय के उद्घाटन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
दीपक बाली को जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने वाला कदम बताया।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यालय खुलने से जालंधर कैंट के लोगों को अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। कार्यालय जनता और पार्टी के बीच संपर्क का मजबूत केंद्र बनेगा। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से लोकसभा इंचार्ज रमनीक सिंह रंधावा, जिला प्रधान अमृतपाल, पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बासी, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, दोआबा यूथ इंचार्ज गुरिंदर सिंह शेरगिल, दोआबा मीडिया सचिव आत्म प्रकाश सिंह बबलू, कैंट संगठन इंचार्ज सुभाष भगत, जिला सचिव जसकरण सिंह, पार्षद मोंटू सभरवाल, पार्षद पति राजेश भाटिया, पार्षद मिंटू जुनेजा, पार्षद पति सुरिंदर सांपला, वार्ड इंचार्ज सिमरनजीत कौर ओबराय, ट्रेड कमिशन हलका कैंट के चेयरमैन बिन्नी जुनेजा, ब्लॉक प्रधान अर्श माहल, विशाल सेखड़ी, सिमरनजीत कौर रंधावा, शुभाष शर्मा, मनजीत सिंह सूरी और वार्ड इंचार्ज इंद्रजीत सिंह सोनू सहित विभिन्न वार्डों के इंचार्ज, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, चेयरमैन तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि दीपक बाली के नेतृत्व में जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा, लोगों की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास पार्टी की प्राथमिकता रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए पार्टी की मजबूती और दीपक बाली की सफलता के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करने का संकल्प लिया।
![]()
