मोता सिंह नगर के पार्कों में गूंजी हरियाली की मुहिम, युवा नेता अर्जुन त्रेहन ने किया पौधारोपण नशे से दूर रहकर पंजाब को ‘सोने की चिड़िया’ और ‘रंगला पंजाब’ बनाने में योगदान देने का युवाओं से आह्वान

जालंधर (विष्णु): पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा को समर्पित सरबत दी सेवा वेलफेयर सोसायटी की ओर से युवा नेता एवं अधिवक्ता अर्जुन त्रेहन के नेतृत्व में मोता सिंह नगर के विभिन्न पार्कों में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर अर्जुन त्रेहन ने स्वयं पौधारोपण करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण स्वस्थ समाज की बुनियाद है। आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और स्वस्थ जीवन का आधार बनेंगे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति सकारात्मक कार्यों में आगे आए तो पंजाब को फिर से ‘सोने की चिड़िया’ और ‘रंगला पंजाब’ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
सोसायटी के प्रधान तरुण अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। केवल पौधे लगाकर जिम्मेदारी पूरी नहीं होती, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक संभालना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पौधारोपण अभियान में अर्जुन त्रेहन, युवराज सिंह, मधुर, अजय शर्मा, करण, जरनैल सिंह, राज जी, अशोक सहित सोसायटी के अन्य सदस्य और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *