विधायक रमन अरोड़ा ने लद्देवाली फ्लाईओवर के स्थल का एस.डी.एम पीडब्ल्यूडी, बी.बी.एम.बी के अधिकारियों के साथ किया दौरा

जालंधर 02जनवरी (विष्णु)केंद्रीय विधानसभा के अंतर्गत आते लद्देवाली इलाके में बन रहे फ्लाईओवर का मंगलवार को सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने जै इंद्र सिंह (एस.डी.एम 1), भूपेंद्र सिंह तुली (पीडब्ल्यूडी के एस.ई.एन), प्रणजल अग्रवाल (बी.बी.एम.बी के एस.डी.एम) के आलावा अन्य अधिकारियों को साथ लेकर लद्देवाली फ्लाईओवर का दौरा किया।इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा नेशनल हाइवे के नजदीक लद्देवाली फ्लाईओवर का काम पूरा कर लिया गया है। जिसका उद्घाटन जल्द ही आप सरकार के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में लोगों को लद्देवाली फ्लाईओवर समर्पित कर दिया जाएगा। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी वर्गों के विकास के साथ-साथ बदलाव की भी प्राणशक्ति है।उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब अब बड़ी तेजी से बदल रहा है। अब पंजाब में विकास की राजनीति होती है, ऐसे में विकास से भटकाने वालों को जवाब देना जरूरी है। विकास नहीं करने वाले ही ध्यान भटकाने वाली राजनीति कर रहे हैं।इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा के साथ आप वॉलिंटियर मनमोहन सिंह (राजू), प्रवीण पहलवान, जसविंदर सिंह (बिल्ला) इत्यादि इलाका निवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *