विधायक रमन अरोड़ा ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन पर विशेष तौर पर शिरकत की

जालंधर :सुरजीत हॉकी स्टेडियम में बुधवार को सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट नेशनल टीम का सेमी फाइनल का आयोजन किया गया।जिसमें सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने बतौर मुख्यअतिथि पहुच कर विशेष तौर पर शिरकत की।आयोजन में सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने हॉकी पर बच्चों को खेलों के प्रति रुचि दिखा कर बच्चों की हौसला अफजाई की‌।इस दौरान खेल की शुरुआत विधायक रमन अरोड़ा ने रिबन काट कर खिलाडियों से परिचय करके की।उन्होंने कहा कि खेल ही है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रुप से स्वस्थ और अच्छा बनाता है। और कहा कि खेल बच्चों को शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं।विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि हमारी नई युवा पीढ़ी को नशे को छोड़ खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए। युवापीढ़ी को नशा छोड़ कर खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए। खेलें ही एक ऐसा मात्र साधन हैं, जिससे युवा पीढ़ी इस दलदल से बाहर निकल कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ सकती है। युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। युवाओं को नशे की तरफ ध्यान न देकर खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए।इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि हॉकी कई देशों में खेला जाने वाला एक सबसे लोकप्रिय और दिलचस्प खेल है। इस दौरान सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट पर विधायक रमन अरोड़ा का फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *