12 से 18 फरवरी तक जालंधर में दूसरी बार विश्व विख्यात कथा वाचक जया किशोरी करेंगी श्रीमद् भागवत कथा का गुणगान : विधायक रमन अरोड़ा

जालंधर 3 जनवरी (विष्णु)विश्व विख्यात भागवत कथा वाचक जया किशोरी पंजाब के शहर जालंधर में दूसरी बार श्रीमद् भागवत कथा का ज्ञान रस बरसाने पधार रहीं हैं। इस संबंध में जानकारी देने के लिए जालंधर सैंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा, राज कुमार मदान (राजू), महेश मखिजा व श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार द्वारा सेंट्रल हलके विधायक के कार्यालय में प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया।इस संबंध मे जानकारी देते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार की ओर से जालंधर में दूसरी बार अंर्तराष्ट्रीय कथावाचक जया किशोरी जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन साई दास स्कूल की ग्राउंड पटेल चौंक में 12 फरवरी से 18 फरवरी शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जा रहा है।इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा, राज कुमार मदान (राजू), महेश मखीजा ने श्रीमद् भागवत कथा का पोस्टर रिलीज किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *