लकी की अवैध कॉलोनी को दो बार ध्वस्त करने के बाद इस बार क्यों हो गई नगर निगम के अफसर मेहरबान? किस पार्टी के नेता की मेहरबानी से बनी अवैध कॉलोनी चर्चा का विषय

जालंधर 5 सितंबर (विष्णु) जालंधर नगर निगम में भ्रष्टाचार इस कदर हावी है, इसका अंदाजा जालंधर के मीठापुर रोड सेक्टर 12 में देखने को मिला जहां कुछ भ्रष्ट अफसरो की मिली भगत के चलते पंजाब सरकार को मोटा रगड़ा लगा दिया, मीठापुर रोड पर एक अवैध कॉलोनी काटकर सरकार को मोटा रगड़ा लगाने  वाले कॉलोनाइजरो ने पंजाब सरकार को मुंह चिढ़ाते हुए अवैध कॉलोनी काटकर सरकार को रगड़ा लगा दिया। मिली जानकारी के अनुसार मीठापुर रोड पर बने अवैध कॉलोनी की शिकायत नगर निगम को RTI एक्टिविस्ट द्वारा भी दी गई है लेकिन नगर निगम उस अवैध कॉलोनी में कार्रवाई करने की बजाय अवैध कॉलोनी में दुकान बनाने की भी छूट दे रखी है जिसके चलते दुकानों बनने आरंभ हो गई है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले उक्त अवैध कॉलोनी पर नगर निगम ने कार्रवाई की थी परंतु जैसे ही नगर निगम के उक्त अवसर की ट्रांसफर होने के बाद यह कॉलोनी दोबारा बनकर तैयार हो गई.। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह अवैध कॉलोनी बनाने में एक आम आदमी पार्टी के नेता हाथ बताया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *