महिला की हत्या के बाद नहर में फेंका शव, फैली सनसनी,खेल रहे बच्चों ने शव को देखकर पुलिस को दी सूचना

जालंधर 28 जनवरी (विष्णु) संजय गांधी नगर में पुल के नीचे शव बरामद होने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे फोकल प्वाइंट से एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सब मिलने की सूचना मिली थी। जनता अधिकारी ने कहा कि शव पुल के नीचे फंसा हुआ है अंधेरा होने के कारण शव को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। जांच अधिकारी ने कहा कि लाईट का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद शव को बाहर निकाला जाएगा। बताया जा रहा है कि शव महिला का है और कंबल में लिपटा हुआ है। जांच अधिकारी ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है और मामले की जांच में जुट गए। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *