

जालंधर 26 फरवरी (विष्णु) जालंधर के बुलंदपुर में अवैध कॉलोनी काटकर सरकार को मोटा रगड़ा लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के बुलंदपुर में गांधी के पुरानी कॉलोनी के पीछे जालंधर के कॉलोनाइजर और प्रॉपर्टी डीलर ने मिलकर डेड खेत में अवैध कॉलोनी काटकर पंजाब सरकार को मोटा रगड़ा लगा दिया है। जानकारी के अनुसार डेड खेत में अवैध कॉलोनी काटकर गरीब
प्रवासी लोगों को डेढ़ लाख मरले के हिसाब से बेचा गया है। सूत्र बताते हैं कि यह कॉलोनी शहर के नामि कॉलोनाइजर और प्रॉपर्टी डीलर की ने मिलकर काटी गई है। बताया जा रहा है कि उक्त डीलर ने पुरी कॉलोनी बेचने की ठेका ले रखा है और कहीं प्लांट बेचकर घर भी बने शुरू हो गए है। इस अवैध कॉलोनी में ना ही सीवरेज और ना ही सड़क का प्रबंध किया गया है।


