



जालंधर (विष्णु): Punjab Government की अगुवाई कर रही Bhagwant Mann सरकार को गांव बल्लां और आदमपुर में अवैध कॉलोनियां काटकर नुकसान पहुंचाने वाले कॉलोनाइज़र ने एक बार फिर शाम चौरासी क्षेत्र में नई अवैध कॉलोनी विकसित कर सरकारी राजस्व को बड़ा झटका दिया है।
सूत्रों के अनुसार आदमपुर क्षेत्र का निवासी सुखदेव, जो पेशे से कॉलोनाइज़र बताया जा रहा है, ने शामचौरासी में लगभग डेढ़ एकड़ भूमि पर नई कॉलोनी की शुरुआत की है। जानकारी मिली है कि उक्त कॉलोनी तहसील कॉम्प्लेक्स से कुछ ही दूरी पर विकसित की जा रही है और प्रारंभिक तौर पर इसे पूरी तरह अवैध बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कॉलोनाइज़र लोगों को यह दावा कर रहा है कि कॉलोनी को सरकार से मंजूरी प्राप्त है तथा सभी आवश्यक राजस्व औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं, इसलिए रजिस्ट्री में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में कोई आधिकारिक स्वीकृति नहीं ली गई है। यह भी चर्चा है कि
नगर परिषद के अधिकारियों ने कॉलोनाइज़र को मौखिक चेतावनी देकर छोड़ दिया, लेकिन मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे प्रशासनिक भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
नगर परिषद के अधिकारियों ने कॉलोनाइज़र को मौखिक चेतावनी देकर छोड़ दिया, लेकिन मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे प्रशासनिक भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी कॉलोनाइज़र द्वारा गांव बल्लां और आदमपुर में अवैध कॉलोनियां काटने के मामले सामने आ चुके हैं, जिनसे सरकार को भारी राजस्व हानि हुई थी।
मौके पर मिट्टी की सड़कें तैयार कर दी गई हैं, लेकिन कॉलोनी में न तो सीवरेज की व्यवस्था है और न ही बिजली की कोई सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में भविष्य में प्लॉट खरीदने वाले लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस संबंध में जालंधर के एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा शामचौरासी नगर परिषद में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की गई है। शिकायत में मांग की गई है कि कॉलोनाइज़र के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए और राज्य सरकार द्वारा घोषित 25 करोड़ रुपये तक के जुर्माने के प्रावधान के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाए।
इस मामले में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।
![]()






