



श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से तीन श्याम श्री राधा माधव जी के नाम का आयोजन सत्य नारायण मंदिर में किया गया संकीर्तन का शुभारंभ मंगलाचरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना, और पंचतत्व से, बलराम प्रभु ने किया बलराम प्रभु ने वृंदावन प्यारों वृन्दावन के संकीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया इस शुभ अवसर पर श्री चैतन्य गौडीय मठ से पधारे पूज्यपाद त्रिदंडी स्वामी भक्ति विलास महाराज जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने दिव्या प्रवचनों द्वारा जालंधर वासियों को कृतार्थ किया पूज्य पाद महाराज जी ने अपने दिव्य प्रवचनों में कहा कि वृंदावन धाम ही सबसे सर्वश्रेष्ठ धाम है और जो भगवान की गुण लीलाएं हैं उस धाम का सार है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति भक्त को भगवान के धाम से ओर
उनकी दिव्य लीलाओं से जुड़ना चाहिए देहरादून से पधारे पूज्यपाद रंडी स्वामी भक्ति सुंदर भारती महाराज जी ने अपने प्रवचन देते हुए कहा कि इस संसार में दुखों से छुटकारा पाने के लिए इस कलयुग में भगवान का नाम है सर्वश्रेष्ठ वस्तु है इसलिए कलयुग के हर जीव को हरिनाम करना अत्यंत आवश्यक है हम सब की पहचान आत्मा है और आत्मा से भगवान की सेवा करना सर्वश्रेष्ठ है संकीर्तन भजन
सम्राट बलराम प्रभु जी ने हरि नाम संकीर्तन की रसधारा से सभी को भगवान के नाम में जोड़कर प्रभु का दिव्य संकीर्तन भक्तों को श्रवण कर सभी को झूमने पर विवश किया ऐसा माहौल बन गया जैसे हम सब वृंदावन में भगवान के दिव्य दर्शन कर रहे हो इस संकीर्तन में भगवान् को प्रणाम करने और संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जालंधर सेंटर से पूर्व विधायक श्री राजिंदर बेरी, सीनियर भाजपा नेता सरदार अमरजीत सिंह अमरी,कांग्रेस नेता श्री रोहन चड्ढा, भाजपा नेता श्री विकास ढांडा,समाज सेवक श्री अनुपम शर्मा, हसन सोनी, नीरज कश्यप, श्री राधा वृंदेश मंदिर से हरीश मोहिंदरू, श्री काली माता मंदिर प्रधान सेवक श्री अश्विनी मिनटा, श्री बाला जी कष्ट निवारण मंदिर सेवक नन्ननू अरोड़ा, भाजपा नेता अश्विनी गोंदी, श्री बजरंग दल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जय हांडा, भाजपा
नेता हेमंत खन्ना, ग्रोवर जी, विवेक वर्मा जी , श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल के चेयरमैन श्री परवीन कोहली जी ने आए हुए सभी गणमान्यों का राधा राधा नाम वाला सिरोपा पहनाकर स्वागत किया सभा विश्राम के बाद भगवद प्रसाद की व्यवस्था की गई इस संकीर्तन में सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, नीरज कोहली, गौरव कोहली, हर्ष शर्मा, सुजल टंडन, यानकील कोहली, दीपक शर्मा, गौरक्ष दुआ, वासु
नागपाल, जतिन नागपाल, आदर्व शर्मा, राजू कश्यप, विपण कुमार, विक्की सहदेव, गोबिंद शर्मा, राजू खन्ना, ओम भंडारी, शुभम शर्मा, रघु अरोड़ा, वनीत अरोड़ा, धीरज सेठी, रमन अरोड़ा, राघव मल्होत्रा, पंकज, के साथ साथ और भी भक्तजन राधा माधव जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आए।

![]()






