



श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से हरिनाम संकीर्तन धर्म सभा आयोजन के अंतिम दिन और एक विशाल रथ यात्रा सत्यनारायण मंदिर मोहल्ला गोबिंदगढ़ से निकल गई संकीर्तन का शुभ आरंभ गुरु वंदना, वैष्णव वंदना, और पंचतत्व से आरंभ हुआ नगर संकीर्तन की अध्यक्षता पूज्यपाद भक्ति विलास त्रिदंडी महाराज के अनुगत में हुई इस अनुष्ठान में विभिन्न विभिन्न प्रति से आए संत महापुरुषों ने संकीर्तन की रस धारा से शहर वासियों को भक्ति के रंग में रंग दिया रथ यात्रा से पहले सुबह बच्चों के संकीर्तन का अनुष्ठान किया गया इस अनुष्ठान में पूज्यपाद महाराज जी के कर कमलों द्वारा छोटे-छोटे
नन्हे मुन्ने बच्चों को श्रीमद् भागवत कथा का ग्रंथ देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया रथ यात्रा में श्री श्री गुरु गौरांग श्री राधा माधव जी रथ में विराजमान होकर शहर वासियों को अपने दर्शन देकर उनका उद्धार कर रहे थे समस्त नगर वासियों की ओर से रथ यात्रा के शुभ मंगलमय अवसर पर भक्तों के द्वारा रास्ते में दीपमाला, जलपान,की भरपूर व्यवस्था की गई पूज्यपाद भारती महाराज ने आओ श्याम जी कन्हैया नंदलाल जी, मेरे प्राणों से प्यारे गोपाल जी, का संकीर्तन करते हुए नगर संकीर्तन को आगे बढ़ाया बठिंडा से आए के डी गर्ग प्रभु ने जय जय गोपाला, जय जय गोपाला, मुरली मनोहर नंदलाला, का जोरदार संकीर्तन करते हुए सभी को खूब आनंदित किया चंडीगढ़ से पधारे बलराम प्रभु ने राधा रानी की जय महारानी की जय
संकीर्तन करते हुए सभी को खूब नृत्य करते हुए माहौल को भक्ति मय कर दिया नगर संकीर्तन सत्यनारायण मंदिर से होता हुआ सेंट्रल टाउन, मंडी फैंटन गंज, मोहल्ला गोबिंद गढ़, अर्जुन नगर, ओल्ड जवाहर नगर से होता हुआ मंदिर में आरती के साथ सम्पन्न हुआ श्री राधा रमन संकीर्तन मंडल की ओर से महाद्वीप दान महोत्सव का आयोजन किया गया आए हुए समस्त वक्त इस दीपदान को देखकर खूब आनंदित हो रहे थे नागर जी कीर्तन में श्री कृष्ण देव भंडारी, संजय कोछड़,पार्षद अमित ढल, पार्षद रवि कुमार, सीनियर आप नेता बाल किशन बाली, गगन बाली, पुनीत वढेरा, पुनीत चड्ढा, किरणदीप सिंह रंधावा, पूर्व पार्षद अश्वनी भंडारी, आप नेता रॉबिन सांपला,भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर, जगोता जी, राकेश कोछड़,मनीष कोछड़ ,अश्विनी मिनटा ,जतिंदर शर्मा, मोहित, दयानंद झा, प्रवीण कोहली, मल्लन साहिब, राघव सहगल, दीपक बंसल, गौरव कोहली, आदित्य मग्गो, अश्वनी गोंदी, अनुपम शर्मा, मिक्की सोनी,हसन सोनी, नीरज कश्यप, हनी तलवार, सनी दुआ,मनीष भारद्वाज, दीपक शर्मा ,शुभम शर्मा, सत्यम शर्मा,रघुनंदन अरोड़ा, विनीत अरोड़ा,आकाश मल्होत्रा, राकेश मग्गो, राकेश कश्यप, राज कुमार, धीरज सेठी, रमन
अरोड़ा,राघव मल्होत्रा, जतिंदर अरोड़ा, योगेश कत्याल, करण कौड़ा, हर्ष शर्मा, बाल किशन शर्मा, वासु नागपाल, जतिन नागपाल, आदर्व शर्मा, गोबिंद शर्मा,अंजू शर्मा, रिंकी शर्मा, ईशा दुआ, रजनी, डॉली टंडन, चारु सोनी, राज रानी, वंदना, अनु, पूजा, देवकी, सिमरन, नीना ,रीमा, अदिति, सेजल, कामिनी, रीता नागपाल, के साथ-साथ भारी संख्या में भक्तजन इस रथ यात्रा में सम्मिलित होकर राधा माधव जी का आशीर्वाद ग्रहण कर रहे थे श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से ठाकुर जी के प्रसाद की भरपूर व्यवस्था की गई और मंडल ने सभी आए हुए समस्त वैष्णव जन, भक्तों हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट किया।

![]()






