सेंट्रल टाऊन मे रिहायशी इलाके में अवैध कमर्शियल बिल्डिंग और गेस्ट हाउस बनने के खिलाफ कारवाई की माँग की,जालंधर डीसी रजिस्ट्री की भी जाँच करवाए क्युकी असली मालिक बहुत देर पहले मर चुके 40 साल बाद रजिस्ट्री कैसे कौन करवा गया

जालंधर 27  अप्रैल (विष्णु)पिछले कुछ दिनों से जालंधर केंद्रीय विधानसभा के सेंट्रल टाऊन इलाके में गुरुद्वारा दीवान अस्थान के पीछे रिहायशी इलाके मे जहाँ करीब 30 साल पहले अरुण हॉस्पिटल होता था।जो आंतकवाद के बाद डॉ अरुण पंजाब छोड़कर कर किसी अन्य राज्य मे चले गए थे।प्रन्तु इस जगह के मालिक जालंधर के लाबडा नजदीक उगी चिट्टी के रहने वाले थे जिनका देहांत भी बहुत पहले हो चुका है।प्रन्तु अब कई दशकों बाद इस जगह की रजिस्ट्री कैसे और कौन करवा गया ।यह दावा सेंट्रल टाऊन इलाके की महिलाओं ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को रिहायशी इलाके में अवैध कमर्शियल बिल्डिंग और गेस्ट हाउस बनने के खिलाफ कारवाई की माँग करते हुए किया ।वही महिलाओं ने बताया की एक बड़े पुराने रेजिडेंशियल घर को तोड़कर अलग-अलग हिस्से करके छोटे-छोटे दो-दो मरले के कमर्शियल प्लॉट प्रॉपर्टी डीलरो द्वारा बेचे जा रहे जो साफ़-साफ़ सरकार के नियमों की धज्जिया उड़ाने जैसा है।इस अवैध कंस्ट्रक्शन के बारे मे जालंधर नगर निगम के मेयर,कमिश्नर,एमटीपी,समेत सभी अधिकारियों को जानकारी है।जिसके चलते एक बार सील भी लगाई गई पर लोकल राजनैतिक दबाव के चलते सील खोलकर दोबारा अवैध ग़लत तरीके से कमर्शियल निर्माण तेजी से करवाया जा रहा है।जिसको लेकर इलाके की महिलाओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से रिहायशी इलाके में अवैध कॉमेरिशियल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन पर अपील करते हुए कहा अगर नगर निगम कमिश्नर जालंधर द्वारा जाँच के बाद संबदित अधिकारो को जाँच कर ग़लत कंस्ट्रक्शन को रोकने,सील करने और अवैध निर्माण गिराने के ऑर्डर ज़ारी कर रखे है तो अब दोबारा तेज़ी से कंस्ट्रक्शन किसकी परमिशन से हो रही है।जिसको लेकर हम सब परेशान है।इसलिए अगर हमें अपने गली मोहल्ले का माहौल खराब होने से बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ा तो हम मजबूरी मे वो भी करेंगे।जिसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं पंजाब सरकार की छवि खराब होने के लिए नगर निगम जालंधर के अधिकारी होगे।वही महिलाओं ने इस विवादित जगह की जालंधर डीसी रजिस्ट्री से भी जाँच करवाने की गुहार लगाई।क्युकी असली मालिक मर चुके 40 साल बाद रजिस्ट्री कैसे कौन करवा गया।वैसे भी जो रिहायशी नक्शा ग़लत तरीके से आर्किटेक्ट और नगर निगम जालंधर के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से हुया है।क्युकी इस विवादित कमर्शियल निर्माण को गलत वार्ड गलत पैमाईश और रिहायशी बताकर इलाके मे कैसे बनाने की अनुमति दे दी गई |वही सभी महिलाओं ने आरोप लगाया की कुछ बाहरी व्यक्ति उनके घर की घंटियाँ बजाते और कमर्शियल अवैध निर्माण करने वाला व्यक्ति अपने साथ बाहरी व्यक्ति लाकर गली की महिलाओं के साथ बदसलूकी कर धमीकिया दे रहे है।जिसको लेकर भी कानूनी कारवाई होनी चाहिए।इन धमकी देने वालो के खिलाफ मोहल्ला निवासियों ने लिखित शिकायत पुलिस थाना डिवीजन नंबर-3 मे दर्ज करवाई है।इस मौके पर सुमन मिड्डा,पूनम भारद्वाज,प्रिया भारद्वाज,जसवीर कौर,रविंद्र कौर,भावना,समृति सरीन,उर्मिला,चंचल देवी,आरती महाजन,मनीष गुप्ता,परमिंदर कौर,रजनी शर्मा,वंदना पराशर,विनक्षी शर्मा,उर्मिल,रितु भल्ला,संजीव मिड्डा,इन्द्रमोहन,दिनेश कुमार,मनीष गुप्ता आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *