In Hindi: “आपकी सेहत, हमारी ज़िम्मेदारी” के संकल्प के साथ डॉ. एम.डी. बौरी की पुण्यतिथि पर शुरू हुआ नि:शुल्क चिकित्सा सेवा शिविर

डॉ. एम.डी. बौरी की पुण्य स्मृति एवं “आपकी सेहत, हमारी ज़िम्मेदारी” के संकल्प को साकार करते हुए इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स द्वारा दिशा: एन इनीशिएटिव के अंतर्गत आज से नि:शुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 18 मई से 23 मई 2026 तक एम.डी. बौरी चैरिटेबल क्लिनिक, पंजपीर चौक, जालंधर में आयोजित किया जा रहा है।

इस शिविर का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना तथा “हेल्थ फॉर ऑल, केयर विद कंपैशन” के संदेश को साकार करना है। शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के अंतर्गत मरीजों के लिए नि:शुल्क मेडिकल ओपीडी एवं लैब सेवाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त इनोसेंट हार्ट्स मेडिकल केयर सेंटर, 73 शहीद उधम सिंह नगर, जालंधर में फिजियोथेरेपी, नेत्र, डेंटल तथा न्यूट्रिशन एवं डाइटीटिक्स विभागों की विशेषज्ञ सेवाएँ भी प्रदान की जा रही हैं।

यह सेवाएँ प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

संस्था ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का लाभ उठाएँ तथा अपने परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दें, ताकि जरूरतमंद लोग स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *