गैर कानूनी पानी प्लान्टो को चलाने वाले पर नगर निगम नहीं कर रहा कार्यवाही, धर्मेंद्र मिश्रा

जालंधर 21 मई (विष्णु) श्री राम भक्त के राष्ट्रीय अध्यछ धर्मेंद्र मिश्रा ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा की आज श्री राम भक्त सेना की तरफ से पिछले दिन  गैर कानूनी पानी का प्लान्ट चलाने वालो की दरखास्त नगर निगम जालंधर मे दी गई थी जिसमे मांग की गई थी की रिहायशी इलाके मे कबीर बिहार बस्ती बावा खेल मे सम्भु नाम का बाक्ति, गौत्तम नगर फकीरा पेंटर वाली गली मे अफरोज नाम का व्यक्ति और न्यू गौत्तम नगर अब्दुल नाम के लोग बिछले काफ़ी समय से गैरकानूनी पानी प्लान्ट का काम कर रहे है यह बिना किसी सरकारी परमिशन के यह चोरी से बोर करवा कर रोज तक़रीबन 20,000, 20,000 लीटर पानी जमीन से चोरी से निकाल कर लोगो को बेचते है इनकी वजह से इलाके का पानी का लेबल दिनों दिन नीचे जा रहा है आने वाले समय मे इलाके मे पानी की किल्ल्त हो सकती है इन्होने केंद्रीय राज्य जल बोर्ड से परमिसन तक नहीं ली है जो लेना बहुत जरुरी होता  है न ही प्रदुषण बोर्ड से परमिशन ली है  ये लोग वाटर कूलर मे पानी भरते समय सफाई का बिलकुल भी ध्यान नहीं देते जिसकी वजह से शहर मे गंभीर बीमारिया फैल सकती है शहर के लाखो लोग गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो सकते है इसलिए  इनके पानी प्लान्ट की जाँच करके इस गैरकानूनी पानी प्लान्ट के मालिक पर सख्त कानूनी कार्यवाही करके इस पानी प्लान्ट को बन्द कराया जाए लेकिन अभी तक नगर निगम ने इनपर कोई कार्यवाही नहीं की यदि इनपर कार्यवाही न हुई तो आने वाले समय मे नगर निगम जालंधर के दफ़्तर मे विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा और ये सभी गैर कानूनी पानी प्लान्ट बन्द कराया जायेगा

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *