

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रॉयल स्पा मसाज सेंटर पर छापा मारकर तीन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के निर्देशों तथा एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव (PPS) और एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह (PPS) की निगरानी में थाना डिवीजन नंबर-7 के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित राज मार्केट में संचालित रॉयल स्पा मसाज सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने अशोक उर्फ आर्यन को मौके से गिरफ्तार किया। उसके साथ पूजा, प्रीति मिश्रा और वंदना नामक तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर पुलिस ने कब्जे में ले ली।
इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 में एफआईआर संख्या 181, दिनांक 31 जुलाई 2026 के तहत Immoral Traffic (Prevention) Act की धाराओं 3, 4 और 5 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
![]()
