विधानसभा में गूंजा बाउंसरों का मुद्दा, राणा गुरजीत सिंह ने उठाई आवाज, पंजाब की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग जालंधर, 10 अगस्त

जालंधर, 10 अगस्त। पंजाब विधानसभा में बाउंसरों से जुड़े मुद्दे को लेकर गंभीर चर्चा हुई। विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए राणा गुरजीत सिंह ने पंजाब में कानून-व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा को लेकर सरकार से ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षित माहौल कायम करने के लिए कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने बाउंसरों से जुड़े मामलों पर भी उचित कार्रवाई और प्रभावी व्यवस्था की जरूरत पर जोर दिया, ताकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

वहीं, इस मुद्दे को लेकर आशु थापर की टीम ने भी समर्थन जताया। आशु थापर, सवजोत सिंह, पुनीत आदमपुर और प्रताप मॉडल हाउस ने राणा गुरजीत सिंह से मुलाकात कर विधानसभा में बाउंसरों का मुद्दा प्रमुखता से उठाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

टीम सदस्यों ने कहा कि पंजाब की सुरक्षा, अमन-शांति और तरक्की से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठाया जाना जरूरी है। अब इस मामले में सरकार की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *