राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो से एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने की शिष्टाचार भेंट, पंजाब के अहम मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

जालंधर: नई दिल्ली के तिलक नगर स्थित निवास पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के माननीय सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो से युवा नेता एवं  एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान पंजाब की वर्तमान कानून-व्यवस्था, आम नागरिकों की सुरक्षा, मानवाधिकारों से जुड़े विषयों तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने कहा कि पंजाब आज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में कानून का प्रभावी क्रियान्वयन, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा तथा शासन-प्रशासन की जवाबदेही अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद और सकारात्मक प्रयासों से बेहतर समाधान सुनिश्चित किए जा सकते हैं।
एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने श्री प्रियंक कानूनगो द्वारा दिए गए मार्गदर्शन एवं बहुमूल्य सुझावों के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाजहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए निरंतर प्रेरणा प्रदान करता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *