


जालंधर, पंजाब। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, पंजाब द्वारा युवा नेता एवं अधिवक्ता अर्जुन त्रेहन को प्रदेश के कानूनी सह-संयोजक (Legal Cell Co-Convenor) का दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव, कानूनी दक्षता और युवा नेतृत्व को नई जिम्मेदारी देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अर्जुन त्रेहन ने अपने सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की। छात्र राजनीति से संगठनात्मक राजनीति तक के अपने सफर में उन्होंने विभिन्न स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभाई है। वे पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा, पंजाब के प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा पंजाब के सह-प्रोटोकॉल इंचार्ज तथा श्री मुक्तसर साहिब के प्रभारी सहित कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
युवा अवस्था में ही प्रदेश स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियों का अनुभव प्राप्त करने वाले अर्जुन त्रेहन पेशे से अधिवक्ता हैं। नई जिम्मेदारी के माध्यम से वे कानूनी विषयों पर संगठन को सहयोग देने, युवाओं में कानूनी जागरूकता को प्रोत्साहित करने तथा न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्य करने की दिशा में योगदान देंगे।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व एवं भाजपा युवा मोर्चा, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अनुज खोसला जी सहित सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन की मजबूती, युवा हितों और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
नई जिम्मेदारी, नया संकल्प — संगठन की मजबूती, युवा शक्ति का सशक्तिकरण और न्याय के प्रति समर्पण
![]()
