श्री देवी तालाब मंदिर के पास गौशाला के बाहर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी, थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया, पहचान करवाने के प्रयास जारी

जालंधर 21 नवंबर (विष्णु) थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया, पहचान करवाने के प्रयास जारी
जालंधर, 21 नवंबर। टांडा रोड स्थित श्री देवी तालाब मंदिर के पास गौशाला के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क पर व्यक्ति का शव पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई राकेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक की पहचान करवाने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *