श्री गुरु नानक देव जी के गुरुप्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन का भाजपा ने किया भव्य स्वागत,मोहल्ला गोबिंदगढ़ में अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में पुष्पवर्षा कर संगत का स्वागत, केले एवं प्रसाद का वितरण किया

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के पावन गुरुप्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाले जा रहे विशाल नगर कीर्तन का मोहल्ला गोबिंदगढ़ में भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर कीर्तन के आगमन पर पालकी साहिब पर फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन में मौजूद पांच प्यारे,कमेटी सदस्य आयोजकों का श्रद्धा एवं सम्मान के साथ स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से संगत को प्रसाद स्वरूप केले एवं फल वितरित किए गए। पूरे वातावरण में श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक सौहार्द की भावना देखने को मिली।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने श्री गुरु नानक देव जी के गुरुप्रकाश पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को एकता, प्रेम, समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलते हुए हमें जरूरतमंदों की सेवा, आपसी सद्भाव और मानव कल्याण के कार्यों में हमेशा आगे रहना चाहिए।
उन्होंने नगर कीर्तन में शामिल समस्त संगत का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश राठौर, मनोरंजन कालिया, के.डी. भंडारी, कर्मजीत कौर चौधरी, अमरजीत सिंह अमरी, रमन पब्बी, योगेश धीर, दीपक तेलु, दविंदर भारद्वाज, बलजीत प्रिंस, अनिल सच्चर, पार्षद मंजीत सिंह टीटू, पार्षद राजीव ढींगरा, पार्षद कंवर सरताज, पार्षद अजय बबल,गुरमीत सिंह,राजेश मल्होत्रा, शालू, सोनू हंस, राजिंदर सिंह पप्पी, शाम शर्मा, गोल्डी भाटिया,सोनू चौहान, कुलवंत शर्मा, अमित संधा, योगेश मल्होत्रा, बब्बू, सनी शर्मा, देवकी नंदन, दीपक पंडित,दविंदर कालिया ,कुमार बृजेश, पार्षद मंजीत कौर, पार्षद पति जगजीत सिंह एवं गुरमीत सिंह,भगत मनोहर लाल  सहित भारी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर कीर्तन में शामिल संगत का स्वागत कर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *