नगर कीर्तन के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज, 23 नवंबर को निकलेगा विशाल नगर कीर्तन

जालंधर में श्री गुरु रामदास सेवा सोसाइटी एवं श्री प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा आसा पूरन दियाल नगर (रजि.) की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
 23 नवंबर को सुबह 10 बजे होगी शुरुआत, विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए गुरुद्वारा साहिब में होगा समापन
नगर कीर्तन 23 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे गुरुद्वारा आसा पूरन, दियाल नगर से आरंभ होगा। यह नगर कीर्तन बैंक ऑफ इंडिया, अवतार नगर रोड, नकोदर चौक, टीवी सेंटर के सामने, मान स्केटिंग सेंटर, गुजराल नगर, दियाल नगर रोड, चावला बिल्डिंग मटीरियल और शहनाई पैलेस से होते हुए टैगोर नगर पहुंचेगा। इसके बाद अवतार नगर की गली नंबर 13 स्थित बैंक ऑफ इंडिया से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न होगा। इस दौरान गतका पार्टी द्वारा सिख मार्शल आर्ट के जौहर दिखाए जाएंगे। वहीं स्कूलों के बच्चे भी नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगे।
आयोजक कमेटी ने समूह संगत से अपील की है कि वे परिवार सहित नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करें और धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *