मखदूमपुरा में खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: लक्की ठाकुर की तेजधार हथियारों से हत्या, 12 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, 25 नवंबर (विष्णु): जालंधर में आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने हत्या के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना डिवीजन नंबर-4 के अंतर्गत मोहल्ला मखदूमपुरा में पुरानी रंजिश के चलते लक्की ठाकुर पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल लक्की ठाकुर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह आईपीएस के दिशा-निर्देशों पर तथा डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर, एडीसीपी-2 माधवी शर्मा और एसीपी सेंट्रल ओंकार सिंह बराड़ की देखरेख में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को काबू किया।
पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना डिवीजन नंबर-4 को मखदूमपुरा मोहल्ले में झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि लक्की ठाकुर पर कुछ व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। हमले में उसे कई चोटें आईं और बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच और शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पुलिस को पता चला कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी। विवाद मृतक के 16 वर्षीय बेटे की नरिंदर थापर के बेटों के साथ कथित संगत को लेकर शुरू हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते हमलावरों ने लक्की ठाकुर पर जानलेवा हमला किया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने नरिंदर थापर पर हमले के लिए उकसाने और आरोपियों को फरार करवाने में मदद करने के भी आरोप लगाए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। आधुनिक तकनीकों और जांच के आधार पर पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
* नरिंदर थापर पुत्र जोगिंदर पाल, निवासी मोहल्ला मखदूमपुरा, जालंधर।
* दीपक राणा पुत्र जोगिंदर पाल, निवासी मोहल्ला मखदूमपुरा, जालंधर।
* गुड़िया पुत्री तरसेम

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *