विधायक रमन अरोड़ा ने गुरु पर्व पर गुरुघरों में माथा टेक सरबत के भले की अरदास,धन-धन गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्व

जालंधर:-विधायक रमन अरोड़ा ने गुरु पर्व पर गुरुघरों में माथा टेक सरबत के भले की अरदास की।जिसमें विधायक रमन अरोड़ा ने शहर के रामा मंडी, बडिंग पिंड, काकी पिंड, लधेवाली पिंड, नांगल शामा इत्यादि गुरुद्वारों में विशेष तौर पर शिरकत की।इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने श्रद्धालुओं को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमें सेवा का एक ऐसा मार्ग दिखाया, जिस पर आज दुनिया भर में फैले उनके अनुयायी चल रहे हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। आज आप देखेंगे कि दुनिया भर में सिख समुदाय सेवा के आदर्श के रूप में देखा जाता है। लोग सिख समाज की सेवा के उदाहरण देते हैं।
उन्होंने क्षेत्र में अमन, शांति, समृद्धि एवं भाईचारे के लिए प्रार्थना की।
विधायक रमन अरोड़ा ने गुरुद्वारे में माथा टेककर सेंट्रल हलके के लोगो की खुशहाली की कामना की।
इस मौके विधायक रमन अरोड़ा के साथ आप वॉलिंटियर हैप्पी बडिंग मिनहास, हनी भाटिया भी उपस्थित रहे।
विधायक रमन अरोड़ा को गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सम्मानित भी किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *